फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने सिपाही का लोटा से फोड़ा सिर

Sat, 22 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
‌सिपाही
विज्ञापन
कचहरी हवालात पर बंदी से मिलने पहुंचे उसके घर वालों को सिपाही ने रोका तो दरोगा आपा खो बैठा। आदेश के बाद भी सिपाही ने घर वालों को मिलने न देने पर दरोगा ने सिपाही को पीट दिया। लहूलुहान कर दिया। लोटा से सिर तक फोड़ दिया। बाद में पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


कचहरी में हवालात के पास हुई यह घटना दोपहर ठीक सवा तीन बजे की है। हुआ यूं कि राया निवासी बंदी राधेश्याम को पुलिस ने एडीजे छह की कोर्ट में पेश किया था। राधेश्याम और दूसरे बंदियों को दरोगा नेपाल सिंह और सिपाही सुरेंद्र पेशी पर लेकर पहुंचे थे। जब राधेश्याम को कोर्ट से बाहर लेकर आए तो उसके घर वाले भी मुलाकात करने के लिए पीछे-पीछे चल दिए।

इस पर सिपाही सुरेंद्र सिंह ने उन्हें वहां से जाने को कहा। इस पर दरोगा नेपाल सिंह ने सिपाही से कहा कि वह बात हो जाने दे। सिपाही ने नियमों का हवाला देकर इंकार कर दिया। हवालात के पास पहुंचकर दरोगा ने सिपाही से फिर कहा कि वह बातचीत हो जाने दे। सिपाही ने फिर इंकार कर दिया। इस पर दरोगा ने आपा खो दिया और सिपाही सुरेंद्र पर टूट पड़ा। मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


दोनों तरफ से ही हाथापाई शुरू हो गई थी। इसी दौरान दरोगा ने हवालात में रखा लोटा उठाकर सिपाही सुरेंद्र के सिर में दे मारा। सुरेंद्र का सिर फूट गया और वह लहूलुहान हो गया। पुलिसवालों को लड़ता देख भीड़ लग गई थी। बाद में पुलिस अफसर भी पहुंचे। एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पुलिस की देख लड़ाई, बंदियों ने खूब ताली बजाई
कचहरी में हवालात के बाहर दरोगा और सिपाही को लड़ते देख बंदियों ने पुलिस की हाय हाय करनी शुरू दी। दूसरों का झगड़ा निपटाने वाले पुलिस वाले ही अगर भरी कचहरी में लड़ने लगें तो भीड़ लगना लाजमी है। बंदियों को भी भला ऐसा मौका कहां मिलता होगा। जब उन्होंने दरोगा और सिपाही की लड़ाई देखी तो कभी तालियां बजाते तो कभी पुलिस की हाय हाय करने लगते। नारेबाजी से हवालात गूंजने लगी थी। जब तक पुलिस अधिकारी यहां नहीं पहुंच गए झगड़ा होता ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें