फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने किया गुलाल कुंड का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन/राधाकुंड (मथुरा)। ऊर्जा मंत्री ने मंगलवार को राधाकुंड में हरिनाम मंदिर का शिलान्यास किया। गांठौली स्थित गुलाल कुंड का भी निरीक्षण किया। कुंड के समीप पक्का अतिक्रमण देख मंत्री ने नाराजगी जहिर की। साथ ही सिंचाई विभाग और एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना तथा हवन कर हरिनाम मंदिर का शिलान्यास किया। राधारानी युवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में झांझ, मजीरा की धुन और पुष्प वर्षा कर ऊर्जा मंत्री का स्वागत हुआ। इसके उपरांत उन्होंने गांठौली के गुलाल कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर एई राकेश बाबू को फटकार लगाते हुए कुंड में पानी भरने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारी से कुंड के स्रोत की पूर्ण जानकारी कर कुंड के संरक्षण और पुरातन स्वरूप को लौटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक कारिंदा सिंह, प्रतिनिधि रमाकांत शर्मा, जयंती शर्मा, दीपक कौशिक, सुनील तरकर, विष्णु गोस्वामी, श्याम सुंदर, विष्णु शुक्ला, सियाराम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, भरत सिंह, अशोक गोस्वामी, चन्द्र विनोद कौशिक, पूरन कौशिक, सत्तो प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें