फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में लगेंगे कन्हाई परिवार के बनाए पोर्ट्रेट

Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को संजोकर रखने के उद्देश्य से प्रदेश मेें अब तक 21 मुख्यमंत्रियों, 18 विधानसभा अध्यक्षों के साथ महात्मा गांधी के पोर्र्टेट और आदमकद तैल चित्र लगाए जाएंगे। इस गैलरी का उद्घाटन 29 अगस्त को एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को इस संबंध में पद्मश्री कृष्णा कन्हाई चित्रकार ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आग्रह पर 40 चित्रों का निर्माण किया गया है। इनमें 38 चित्र मेरे और दो चित्र यश भारती से सम्मानित गोविंद कन्हाई ने बनाए हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा भवन के मुख्यद्वार के समीप एक पोर्ट्रेट गैलरी का निर्माण प्रदेश सरकार ने कराया गया। इसमें एक वर्ष में बनकर तैयार हुए सभी चित्रों को लगाया जाएगा। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री, उनके परिवारीजनों और मौजूदा मंत्रियों, विधायकों आदि को आंमत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें