फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिवार के साथ भात देने आए मासूम की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव नगला रामताल में बुधवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब शादी समारोह में शामिल होने आए आठ वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक को छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगला छत्ती, गढ़ाया, लतीपुर, थाना फरह निवासी गोपाल अपने परिवार के साथ मंगलवार को थाना जैंत के नगला रामताल निवासी श्याम सुंदर की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने और भात देने के लिए आए थे। आज यानी बुधवार को भात का कार्यक्रम था। सुबह करीब आठ बजे गोपाल का 9 वर्षीय बेटा अंकुश अपने ही गांव निवासी साथी धनपाल पुत्र विजय व अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे कच्ची जगह पर खेल रहा था।
तभी देवी आटस की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास ही खेल रहा धनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग निकला। बच्चे की मौत के बाद शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। अंकुश के चाचा महाराज सिंह ने थाना जैंत में बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें