फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी की नगरी में शरण लिए चार पाकिस्तानियों को मिलेगी अब भारतीय नागरिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश की योगी सरकार ने 32 हजार शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसमें वृंदावन में रह रहे चार पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। यह पाकिस्तानी नागरिक पिछले चार दशक से यहां शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार की ओर से केंद्र को भेजी गई सूची में चार नाम जिले के वृंदावन से जुड़े हैं। इसमें सबसे वृद्ध 65 वर्षीय राधारानी निवासी कांशीराम कॉलोनी है। इसके अलावा वृंदावन में रसियन बिल्डिंग के निकट निवासी जयाबाई और उनके दो पुत्र आनंद और ऋषिकेश भी सूची में शामिल हैं। यह सभी लोग पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो कई दशक पहले पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए थे। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि जनपद से चार पाकिस्तानी शरणार्थियों के नाम शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें