वृंदावन। चार संप्रदाय आश्रम के महंत बृजबिहारी दास महाराज ने कहा भारत में हिंदुओं को संगठित रहने की आवश्यकता है। प्रत्येक हिंदू परिवार को सम्मेलन में शामिल होना चाहिए। ताकि हिंदू समाज में जागृति आए और भारत हिंदू राष्ट्र बन सके। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रंगजी के बड़े बगीचा के मैदान में 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से होगा। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू जुटेंगे।
यह विचार उन्होंने शनिवार को अनाज मंडी स्थित समग्र हिंदू चेतना समिति के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। यहां संत बृज बिहारी दास महाराज के साथ सिंहपौर हनुमान मंदिर के महंत सुंदरदास महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने भारत माता के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ हुआ। महंत सुंदर दास ने आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं को हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने का आशीर्वाद दिया। संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्ण उत्साह के साथ प्रत्येक हिंदू परिवार में जाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। कोई भी हिंदू परिवार छुटे नहीं।
समिति का प्रत्येक सदस्य गली, बस्ती, मोहल्ले में जाकर हिंदू परिवार से कार्यक्रम में सहभागिता करने की निमंत्रण दें। विजय राघव ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां समिति द्वारा वृहद स्तर पर की जा रही हैं। आठ फरवरी को होने वाले सम्मेलन में मुख्य अतिथि ऋतेश्वर महाराज, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबीता चौहान और संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेद्र कुमार शामिल होंगे। यह यात्रा चुंगी चौराहा से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी। इससे पहले बैठक का आयोजन होगा। इस अवसर अरुण दीक्षित, डॉक्टर संजय अग्रवाल, कुश अवतार, कृष्णकांत जोशी, अंकित, केशी पंकज, मदनमोहन, प्रेम शंकर वैद्य, आनंद, दीपक, नृत्य गोपाल, वैभव अग्रवाल, पूजा चौधरी, शशी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।