फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी की दूसरी सालगिरह पर फेसबुक पर फोटो क्या डाले, महिला के जीवन में आया भूचाल; पति साथ रखने को नहीं राजी

Tue, 21 May 2024 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी की दूसरी सालगिरह के सेलीब्रेशन के फोटो विवाहिता ने फेसबुक पर डाले थे। उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसका ये कदम वैवाहिक जीवन में भूचाल ले देगा। पति ने विवाहिता को मायके में लाकर छोड़ दिया। अब उसे साथ रखने के लिए भी राजी नहीं है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के एक युवक की करतूत से एक महिला का उसके पति से शादी का बंधन टूटने की कगार पर आ गया है। युवक के खिलाफ महिला के पिता ने थाना फरह में तहरीर देकर धमकी, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

हाईवे थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता मार्च 2022 में दौलतपुर के योगेंद्र पुत्र रूप सिंह के साथ तय किया था। 12 अप्रैल 2022 को सगाई की गई, इसमें योगेंद्र को 51 हजार रुपये की नकदी और 30 हजार रुपये का सामान दिया। योगेंद्र व उसके परिवार वालों ने दहेज में और सामान मांगा। यह मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने बेइज्जत कर निकाल दिया। इस पर वह रिश्ता टूट गया। इसके बाद बेटी की शादी दूसरी जगह की गई गई।

 

बीती 16 अप्रैल को बेटी की शादी की दूसरी सालगिरह थी। इसके फोटो दामाद और बेटी ने फेसबुक पर डाले। फेसबुक पर डाले गए फोटो पर योगेंद्र ने अभद्र टिप्पणी कर दी। 19 मई को दामाद ने इस टिप्पणी की वजह से बेटी को घर से निकाल दिया और मायके में छोड़ गया। बेटी की खातिर वह अपने रिश्तेदारों को लेकर योगेंद्र के घर पहुंचे। वहां उसके पिता रूप सिंह से शिकायत की। 

 
विज्ञापन

इस दौरान पिता-पुत्र और और दो अन्य ने गालियां दीं और तमंचे के बल पर धमकाया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर उन्हें वहां से बाहर निकाला। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर धमकी, आईटी एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें