फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने 18 दुकानें कराईं ध्वस्त

विज्ञापन
पुष्पांजलि कालोनी के निकट अवैध अतिक्रमण को हटाता जेसीबी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए जा रहे नाले में अवरोध बन रहीं नगर निगम की जमीन पर खड़ी 18 दुकानों को ध्वस्त करा दिया। एनएच-2 पर कब्जा मुक्त हुई इस संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ आंकी जा रही है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण द्वारा एनएच-2 पर पुष्पांजलि के निकट नाला तैयार कराया जा रहा है। इसके रास्ते में जब गतिरोध आया तो निगम अधिकारियों को जानकारी हुई कि उनकी संपत्ति पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। संपत्ति अधिकारी राजकुमार मित्तल ने पता लगाया कि निगम की जमीन पर 18 दुकानें अवैध तरीके बनी हुई हैं।
मंगलवार को उन्होंने सीओ रिफाइनरी और हाईवे थाने की पुलिस के साथ 18 दुकानें ध्वस्त करा दीं। नगर आयुक्त रविंद्र मांदड़ ने बताया कि इन दुकानों में से 13 दुकान भगवान सिंह, 3 दुकान राहुल और 2 दुकानें भोला ने बना रखी थीं। हमने सभी दुकानों को तुड़वा दिया है। दुकान निर्माण करने वालों ने 400 वर्ग गज पर कोर्ट का स्टे दिखाया था, उस जमीन पर बनी दुकानें छोड़ दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें