मथुरा। सर्दी से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सुबह-शाम ठंड एवं दिन में तेज धूप से सर्दी, खांसी और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं।
बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्ग बीमारी की चपेट आ रहे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव से गले में खराश, नाक बहना, खांसी, बदन दर्द और बुखार की शिकायत पर लोग चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन रवि माहेश्वरी के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। स्वच्छता का ध्यान रखने के साथ ठंडी हवा के संपर्क से बचें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें। संवाद