मौके पर नहीं मिले मनरेगा के तहत किए कार्य
- फोटो : अमर उजाला
गांव जाव में मनरेगा की जांच के लिए जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार जांच को पहुंचे। तत्कालीन प्रधान द्वारा जांच अधिकारी को सौंपी गई सूची में अधिकतर काम मौके पर नहीं मिले।
जांच अधिकारी के गांव पहुंचते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। तत्कालीन प्रधान ने जांच अधिकारी को सौंपी सूची में इनका उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच अधिकारी को गांव में ऐसा कोई काम नहीं मिला जो मनरेगा के तहत कराया गया हो।
पूर्व में जांच अधिकारी ने तत्कालीन प्रधान को सही सूची उपलब्ध कराने के लिए 10 दिन का समय दिया था। मनरेगा में धांधली के मामले में यह दूसरी शिकायत है। पहली शिकायत की जांच सीबीआई कर रही है।
बताते चले कि गांव के युवाओं ने गांव में तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा कराएं गए विकास कार्यों की जांच के इंटरनेट पर की तो वह भौं चक्के रहे गए। तत्कालीन ग्राम प्रधान ने गांव के होली चौक में मिट्टी भराई के कार्य का खर्च दर्शाया है, जबकि वास्तविकता में चौक में मिट्टी भराई का कार्य अन्य स्रोतों से हुआ है।