फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई के घर रातभर छानबीन, दीवारें तक खोद डालीं

Sat, 07 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
दिल्ली के आयकर विभाग के अफसरों की टीम शुक्रवार की देर रात तक हलवाई के आवास पर छानबीन करती रही। इस दौरान आवास की दीवारें भी खोदवाई गईं। हलवाई के पुत्र और परिवारीजनों के खाते में आई बड़ी धनराशि के इनपुट पर आई टीम देर रात ही लौट गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दस बजे दिल्ली के आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में लगभग 12 अफसरों की टीम पुलिस बल के साथ खारी कुआं स्थित हलवाई विनोद अग्रवाल के आवास पर पहुंची। टीम के पास इस बात की जानकारी थी कि विनोद अग्रवाल के दिल्ली निवासी रिश्तेदार कारोबारी ने उनके खाते में बड़ी धनराशि जमा कराई है। 

आयकर विभाग के अफसर शुक्रवार की देर रात तक हलवाई के घर में डटे रहे। यहां परिवारीजनों से पूछताछ के बाद अधिकारियों ने घर की दीवार और फर्श को भी खोदवाया। चर्चा है कि टीम को धनराशि के साथ आभूषण भी मिले हैं। जिसे अफसर अपने साथ ले गए हैं। इस धनराशि को लेकर हलवाई, उनके पुत्र मोहित और अन्य परिवारीजनों से भी पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


इस मामले में हलवाई विनोद अग्रवाल ने बताया कि टीम देर रात लौट गई। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उनके भाई दिल्ली में रिश्तेदार के यहां नौकरी करते हैं। बरामदगी वाली बात भी सही नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें