सांसद ने किया पालिका सभागार का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमामालिनी ने सोमवार को होलीगेट के सुंदरीकरण और नगर पालिका के सभागार का देर शाम लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका ने नवीन सभागार का निर्माण कराया है। यह सभागार वर्तमान कार्यालय (दुकान) के साथ किया है। सर्व प्रथम सांसद हेमामालिनी ने इस सभागार का पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता के साथ लोकार्पण किया। इस मौके पर पालिका अधिकारियों के साथ सभी सभासद भी मौजूद रहे।
तदोपरांत सांसद हेमामालिनी ने देर शाम पालिका के सभी सभासदों की मौजूदगी में अध्यक्ष मनीषा गुप्ता के साथ होलीगेट के सुंदरीकरण का लोकार्पण किया। इसी के साथ होलीगेट पर लगाई गई लाइट जला दी गई।
इस मौके पर भाजपा नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, मदन मोहन श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, संजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह पिंटू, विजय शर्मा, जनार्दन शर्मा, विनोद शर्मा, कन्हैया लाल बजाज आदि मौजूद रहे।