फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: कृष्ण भक्ति और मुक्ति के लिए साधना..., कथावाचक ने दिया ऐसा झांसा;  दंपती से ठग लिए 25 लाख रुपये

Sat, 18 Nov 2023 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कृष्ण भक्ति और मुक्ति के लिए साधना के नाम पर कथावाचक ने एक दंपती से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
वृंदावन मार्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में एक कथा वाचक ने बिहार के श्रद्धालु दंपती को वृंदावन वास कराकर कृष्ण भक्ति और मुक्ति के लिए साधना का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। श्रद्धालु महिला ने कथावाचक और उसकी पत्नी के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
बिहार राज्य के पटना में मैनपुरा मिल्टी निवासी इंदू देवी पत्नी शत्रुधन प्रसाद सिंह ने वृंदावन के गोधुलिपुरम निवासी कथा वाचक ब्रजराज महाराज और उसकी पत्नी सुधासरन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। महिला श्रद्धालु ने बताया कि उनके पति सुधासरन चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत होने के बाद एक दिन टीवी पर कथा वाचक ब्रजराज की कथा सुनकर प्रभावित हुए और टीवी पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कथा वाचक ने फोन पर उनकी परिवार के साथ-साथ सेवानिवृत होने पर मिली 25 लाख रुपये की रकम के बारे में भी जान लिया और पटना पहुंच गया।

ये है आरोप 
महिला श्रद्धालु का आरोप है कि कथा वाचक ने वृंदावनवास कराकर कृष्ण भक्ति कराने और मुक्ति के लिए साधना कराने का सब्जबाग दिखाकर श्रद्धालु दंपती को पटना से वृंदावन ले आए और 25 लाख रुपये की रकम हड़प ली। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पटना की पीड़ित महिला की तहरीर पर कथा वाचक और उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें