फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिहार पुलिस की हिरासत में मथुरा कचहरी से दिया हत्या-डकैती का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी कुंज आश्रम के मुख्य पीठासीन राजस्वामी उर्फ कौशल तिवारी की हत्या और आश्रम में डकैती डालकर 25 किलो सोना उड़ाने की वारदात की साजिश का खुलासा सुन पुलिस सन्न रह गई।
विज्ञापन

साजिश एक माह पहले रच ली गई थी, लेकिन यूपी-बिहार के 11 शूटरों को रेकी के लिए एक सप्ताह पहले भेजा। सोमवार को मथुरा कचहरी में आए केशवदास ने पुलिस हिरासत में शूटरों से मुलाकात की और हत्या-डकैती की वारदात मंगलवार रात करने का आदेश दिया।

सिवान निवासी शूटर आदित्य ने पुलिस को बताया कि केशवदास की मां की मौत हो चुकी है। इसके बाद पिता राजस्वामी ने दिल्ली की एक महिला को अपने पास रख लिया है। करोड़ों रुपये की आश्रम की संपत्ति से बेटे को बेदखल कर दिया है। वर्ष 2020 में केशवदास ने संपत्ति के लालच में ही अपने चाचा की सिवान में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

आदित्य ने बताया कि वह केशवदास का पैरवीकर्ता भी है। उसके कहने पर ही सिवान के रितेश, अवनीश, प्रवीण को जुटाया। इधर, केशवदास के मित्र विपिन ने टूंडला के बड़े अपराधी टिटू से संपर्क कर उसे शामिल किया। वहीं, केशवदास की पत्नी पूनम तिवारी ने गाजियाबाद के सादिक सलमानी को गैंग में शामिल किया। एक सप्ताह से सभी मथुरा-वृंदावन में रहकर रेकी कर रहे थे। सोमवार को केशवदास ने पुलिस हिरासत में ही विपिन, टिटू, पूनम और सादिक से मुलाकात की और वारदात अंजाम देने का आदेश दिया। इसके बाद वह बिहार पुलिस के साथ सिवान लौट गया।

सोना कार में ले जाने की योजना: शूटरों ने पुलिस को बताया कि केशवदास ने उन्हें आदेश दिया था कि वह उसके पिता की हत्या करें, आश्रम में 25 किलो सोना मिलेगा, जिसे सुपारी के तौर पर आपस में बांट लें। सोना कार में ले जाना तय हुआ था।
एसपी सिटी के अनुसार इस वारदात को असफल करने में मुख्य भूमिका स्वाट प्रभारी अभय शर्मा, सीओ सदर प्रवीण कुमार मालिक और इंस्पेक्टर वृंदावन आनंद शाही की रही। वृंदावन थाने में सभी 11 शूटरों व केशवदास और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केशवदास को इस मामले में सिवान जेल से बी वारंट पर कोर्ट में तलब कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें