फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, सांस चलती देख पोखर में डुबोया सिर…भतीजे ने इसलिए किया चाचा का कत्ल, खुल गया राज

Tue, 06 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अंधे प्यार में भतीजा ने चाचा का कत्ल कर दिया। पहले चाचा को शराब पिलाई। इसके बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिए। इतना ही नहीं आऱोपी ने चाचा के सिर को पोखर में डुबो दिया, जिससे किसी भी सूरत में वो जिंदा न बच सके। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मथुरा के राया कस्बे के गांव सारस में मजदूर अमृत का लहूलुहान शव पोखर किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे परिवार की एक महिला से हत्यारोपी एकतरफा प्रेम करता था, जिसकी जानकारी होने पर चाचा ने एतराज जताया था। इसी के चलते उसने चाचा को शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। बाद में चाचा की तलाश का नाटक भी करता रहा।

एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि अमृत का भतीजा रोहित चाचा के साथ ही रहता था। उसने रविवार की शाम को चाचा को बुलाकर देसी शराब का अत्याधिक सेवन करा दिया। अमृत के अचेत होने पर उसे घसीटकर घर के पास पोखर पर ले गया। इसके बाद तिरपाल से ढककर घर लौटा और घर से छोटी कुल्हाड़ी ( तांचिया) लेकर आया और तीन चार वार गर्दन पर किए। चाचा जिंदा नहीं रह जाए, इसलिए गले को काटने के बाद उसके मुंह को पोखर के पानी में डाल दिया। देर रात तक अमृत घर नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश शुरू कर दी। रोहित भी तलाश करने का नाटक करता रहा। पुलिस ने हत्याकांड के बाद पूछताछ की तो पता चला कि शाम को रोहित को चाचा के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने रोहित को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिवार की एक महिला से प्रेम संबंध थे। इसका अमृत ने विरोध किया और उसे फटकार लगाई। इस पर उसने चाचा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शराब पिलाकर बेहोश करने के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन



जिसे लाड़ प्यार से पाला, उसने उजाड़ दिया घर 
 गांव सारस में जिस रोहित को अमृत ने अपने बेटे की तरह से पाला था, उसी ने घर उजाड़ दिया। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि जब वह 5 साल का था तो उसकी मां छोड़कर दूसरे युवक के साथ मध्यप्रदेश चली गई थी। लौटकर नहीं आई। इसके बाद रोहित उसका अधिकांश ध्यान छोटे चाचा अमृत और उसकी पत्नी रखा करते थे। शादी के बाद जब तक अमृत के कोई संतान नहीं थी तो अपने बेटे की तरह ख्याल रखा था। लेकिन परिवार की महिला को लेकर चाचा ने उसे सख्त हिदायत दे दी।
विज्ञापन


कई बार गया देखने गया था चाचा के शव को
घटना को अंजाम देने के बाद रोहित कई बार चाचा के शव को देखने गया था। उसको चिंता थी अगर चाचा जिंदा बच गया तो वह फंस जाएगा। कुल्हाड़ी से वार करने के बाद भी अमृत की सांसें चल रही थीं। इस पर चाचा को उठाकर पोखर के पानी में डाल दिया। रात में भी खोजबीन के दौरान वह कई बार पोखर की ओर से लौट आया था। पुलिस को भी पोखर के पास वह ही लेकर गया था। इस पर शक गहरा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें