फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा(मथुरा)। रविवार की शाम आगरा-दिल्ली हाईवे पर चौमुंहा फ्लाईओवर पर ट्रक में पीछे से भिड़े कंटेनर के चालक की मौत हो गई। हादसा दिल्ली से आगरा जाते वक्त हुआ। जैंत पुलिस ने शव को कंटेनर काटकर बाहर निकाला। हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आगरा के अहिला खादर थाना सैंया निवासी भूपेंद्र (38) पुत्र रामप्रकाश कंटेनर चालक था। रविवार की शाम दिल्ली से आगरा जाते वक्त चौमुंहा फ्लाईओवर पर कंटेनर पीछे से एक ट्रक से भिड़ गया। मौके पर ही कंटेनर चालक की मौत हो गई। वहीं, ट्रक का चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ।
सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने कंटेनर काटकर चालक के शव को निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि चालक की मौत हुई है। तहरीर आने पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसा झपकी आने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें