फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कड़ी निगरानी में हुई इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में संपन्न हो गई। हाईस्कूल में 408 व इंटरमीडिएट में 288 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुचिता और निगरानी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। कंट्रोल रूम से भी पल-पल की निगरानी रखी गई। जनपद में वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


-
परीक्षा के आंकड़े:
हाईस्कूल (प्रथम पाली): पंजीकृत परीक्षार्थी: 455

उपस्थित: 408, अनुपस्थित: 47
उपस्थिति प्रतिशत: 89.67 फीसदी
इंटरमीडिएट (द्वितीय पाली): पंजीकृत परीक्षार्थी: 303

उपस्थित: 288, अनुपस्थित: 15
उपस्थिति प्रतिशत: 95.04 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें