फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खबर का असर: कांवड़ियों की राह से हटे 'रोड़े', तीन घंटे में भरवा दिया खतरनाक गड्ढा

Thu, 12 Feb 2026 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 अमर उजाला भोलेनाथ की राह में रोड़े, जल कैसे चढ़ाए का कावड़िये शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद  लोक निर्माण विभाग ने तीन घंटे में गड्ढा भरवा दिया।
विज्ञापन
तीन घंटे में भरवा दिया खतरनाक गड्ढा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट मेंअलीगढ़ से कावड़ यात्रा गोरई से होकर जाबरा होते वृदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। गांव वकला के समीप बीच सड़क में बड़ा गड्ढा होने को वजह से हादसा को आशंका बनी हुई थी, जिसकी खबर अमर उजाला भोलेनाथ की राह में रोड़े, जल कैसे चढ़ाए का कावड़िये शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित की। 
विज्ञापन


गुरुवार को खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़क पर बने गड्डे को भरने के लिए मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद गड्ढे को बंद कर मरम्मत की। ग्रामीण रमन चौधरी ने बताया कि गड्डे को लेकर कई बार अधिकारियों से की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, लेकिन जैसे ही खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो तत्काल से अधिकारी दौड़े और सड़क के बीच में बने हुए गड्डे को सही किया।

एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी थी जिससे काबड़ यात्रियों को कोई परेशानी का सामना करना पड़े और जहाँ भी समस्या है इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें