फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्पेंशरी मशीन उखाड़कर सुबूत मिटाने में जुटे अवैध पंप संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा(गोवर्धन)। जिले में पचास से अधिक पंप बिना अनुमति के चलने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की तो बिना डीलरशिप के चला रहे पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है। अब उन्हें कानून का भय सताने लगा है। गोवर्धन क्षेत्र में कई अवैध पंप संचालकों ने रातों रात कार्रवाई के भय से पेट्रोल पंप पर लगी डिस्पेंसरी मशीन को चेंबरों से उखाड़ कर रख दिया है। उस स्थान पर मिट्टी डालकर सबूत मिटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम राहुल यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजय श्याम, पेट्रोलियम आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, एआरओ विजय शंकर वर्मा की संयुक्त टीम ने कस्बा सौंख में कुम्हेर रोड पर बिना डीलरशिप के संचालित पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया था। उसके बाद रविवार को नगला गांठोली में कृष्णा फीलिंग स्टेशन के नाम से चल रही पंप पर छापा मारा गया। प्रशासन अगर कार्रवाई करे तो वहां जमीन में दबे टैंकों में डीजल पेट्रोल अभी भी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें