फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में फिर हरे पेड़ों का अवैध कटान, बेखबर रहा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित गौरेदाऊ जी आश्रम मार्ग पर एक प्लॉट में हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलवा दिया गया। प्लॉट मालिक ने नियमों की अनदेखी करते हुए खुद ही पेड़ों की कटाई करवाई लेकिन वन विभाग बेखबर बन रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना बीते दो दिन पहले की है जब खाली पड़े एक निजी प्लॉट पर कई हरे पेड़ काट दिए गए। खास बात यह है कि इनमें से कई पेड़ ऐसी प्रजातियों के थे जिनकी कटाई पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसकी सूचना जब वन विभाग को इस बात की जानकारी मिली तो टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। वन रेंजर अतुल तिवारी ने कहना है कि मौके से पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। जिन पेड़ों की कटाई हुई है, उनकी प्रजातियों की पहचान की जा रही है। यदि यह अवैध पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें