फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भैयाजी से कहकर आईएएस बनवा दूंगा': सपा नेता का इश्किया मिजाज, महिला बैंककर्मी को भेजे ऐसे मैसेज; पढ़ें चैटिंग

Sun, 13 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला के बैंककर्मी होने की जानकारी पर सपा नेता उनके कार्यालय पहुंच गए। यहां पर उन्होंने बैंक से संबंधित कुछ काम बताया और महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने महिला से मोबाइल फोन पर बात और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
woman and man demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से हुई मुलाकात के बाद सपा नेता का इश्किया मिजाज जाग उठा। उन्होंने महिला बैंककर्मी के दफ्तर में चक्कर लगाने के साथ ही व्हाट्सएप पर चैटिंग भी शुरू कर दी। शहर भर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के होर्डिंग लगाने के बाद चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चाओं में आए सपा नेता ने महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि, सपा सरकार बस आने ही वाली है। भैयाजी से कहकर आपको डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा दूंगा। बस उनके प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखें। महिला एवं उनके पति ने सीओ सिटी से इसकी शिकायत दर्ज की है। महिला के पति भी सरकारी मुलाजिम हैं।
विज्ञापन


सपा अल्पसंख्यक महासभा से जुड़े प्रदेश स्तरीय नेता मॉर्निंग वॉक जाते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक महिला से हुई। उन्होंने महिला से बातचीत शुरू कर दी है। महिला का सहज स्वभाव समझ उन्होंने इसे कुछ और ही समझ लिया। बातों-ही-बातों में उन्होंने महिला की पारिवारिक और व्यावसायिक जानकारी हासिल कर ली। महिला के बैंककर्मी होने पर वह उनके कार्यालय पहुंच गए। यहां पर उन्होंने बैंक से संबंधित कुछ काम बताया और महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने महिला से मोबाइल फोन पर बात और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी।

तारीफ का बहाना बनाकर कुछ ऐसी बात कह दी, जिसका महिला ने विरोध कर दिया। महिला के नाराज होने पर आरोपी ने दोबारा से चैट कर माफी मांगी। इसके बाद तारीफ करते हुए अपना प्रभाव दिखाने के लिए प्रलोभन दिया। कहा कि इस बार सपा की सरकार बनने वाली है। सपा सरकार आते ही सीएम कोटे से डेपुटेशन पर उन्हें आईएएस बनवा देंगे।

 
विज्ञापन

यह हैं चैटिंग के कुछ अंश
नमस्ते मैडम, अगर मेरे शब्दों से आपका दिल दुखा है तो आपसे मैं माफी मांगता हूं, वैसे मैंने कोई बात आपसे ऐसी नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो। मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं। आप एक डिवाइन आभा वाली महिला हैं। खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है एवं आप अपने काम में माहिर हैं। यानी आप कंप्लीट वुमन हैं। मुझे आपकी पर्सनैलिटी पर यह आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती। सपा की सरकार बनती है, तो मैं आपको मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करूंगा। उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी एवं मुझे ब्लेसिंग्स दोगी।

महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस बेहद सजग है। इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। अभी महिला के पति बाहर गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आशना चाैधरी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें