फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदों की मिशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी में समाजसेवा की बात आती है तो उद्यमी प्रमोद गर्ग कसेरे का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। गरीबों की मदद करनी हो या ब्रज में आए श्रद्धालुओं का आतिथ्य, वे हमेशा तत्पर रहते हैं। श्रद्घालुओं, गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को पानी, भोजन, चिकित्सा या अन्य सुविधाएं मुहैया कराने जैसी सेवाओं के कारण उनकी अलग पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन

हजारों की बचाई जान
कोरोना के दौर में जब ऑक्सीजन की कमी हो रही थी तो उस वक्त प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ऑक्सीजन की कमी पूरी करने में मदद की। ओडिशा समेत दूसरे प्रदेशों से ऑक्सीजन मुहैया कराई। अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान बचाने का काम किया। घर में इलाज करा रहे मरीजों के लिए छोटे ऑक्सीजन के सिलिंडर उपलब्ध कराए। उस वक्त शहर के लोगों ने इन्हें ऑक्सीजन मैन तक कहा। कोरोना को पछाड़ने में जब सरकार का वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ तो प्रमोद ने मुकुंद विहार समेत सभी स्थल शिविर के लिए खोल दिए। सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अब तक 80 से अधिक शिविर आयोजित करा चुके हैं।
पानी के 20 टैंकर
मथुरा, गोवर्धन और वृंदावन के धार्मिक स्थलों पर हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। किसी विशेष त्योहार पर संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। सेवा भाव से चौराहों, तिराहों व भीड़ वाले स्थानों पर प्रमोद गर्ग द्वारा संचालित पानी के टैंकर खड़े रहते हैं। किसी क्षेत्र में अचानक पानी की सप्लाई प्रभावित होने पर नगर निगम भी मदद ले लेता है। हर दिन शुद्ध ताजा पानी भरना और टैंकरों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

कुंभ में बनाई पहचान
साल 2021 में जब वृंदावन में कुंभ लगा था तब प्रमोद ने फल के ट्रक व ट्रैक्टर खड़े करा दिए थे। कुंभ के शुरू से लेकर अंत तक फलों का निशुल्क वितरण कराया गया था। उनके लिए ब्रज में आने वाला हर व्यक्ति अतिथि है। विशेष त्योहारों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित कराते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें