बांकेबिहारी मंदिर के बाहर सड़क पर दीपदान करते हुए श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी के आदेश की वजह से श्रद्धालु श्री बांकेबिहारी मंदिर के अंदर दीपदान नहीं कर पाए। उन्होंने कार्तिक मास में बिहारी जी के मंदिर के बाहर चबूतरे के नीचे सड़क पर दीप जलाए।
दरअसल श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने पिछले दिनों मंदिर के अंदर दीपदान करने पर प्रतिबंध लगाया दिया था। चूंकि पिछले वर्ष दीपों से एक महिला श्रद्धालु की साड़ी में आग लग गई थी। उसकी जानकारी सेवायतों ने कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार को दी थी। जानकारी के बाद अध्यक्ष ने मंदिर प्रांगण में दीपदान करने पर रोक लगा दी। चूंकि कार्तिक मास में दीपदान करने के लिए दूर दराज से लोग बांकेबिहारी मंदिर आते हैं। ऐसे में मंदिर में जगह न मिल पाने से वह चबूतरे के बाहर सड़क पर ही दीप जला रहे हैं।