फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डडीसरा के नारद कुंड में मिली नारद जी की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत डडीसरा के नारद कुंड में नारदजी की मूर्ति रविवार सुबह मिली। इसे भक्त हुकम सिंह उर्फ रम्मो सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से जलकुंभी के बीच से निकाला। उनके अनुसार, नारदजी स्वप्न में दर्शन देकर निकालने के लिए कहा था। दुग्धाभिषेक व पूजन के बाद मूर्ति को कुंड के पास स्थित मंदिर में सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया। उधर, मूर्ति निकलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए। मान्यता है कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड के आसपास नारदजी भ्रमण किया करते थे। इसकी महत्ता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुंड को भव्य रूप से बनवाया है। ग्राम पंचायत डडीसरा के गांव गांव डडीसरी के हुकम सिंह ने बताया कि वे प्रतिदिन नारद कुंड के समीप स्थित पातालेश्वर मंदिर में पूजा के लिए जाते हैं। कुछ दिन पूर्व नारदजी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन दिए और कहा कि कि मैं नारद कुंड में उपजी जलकुंभी के बीच दलदल में फंसा हुआ हूं। मुझे बाहर निकालो। इसके बाद मैं भूल गया। शनिवार रात को फिर वही स्वप्न आया। ऐसे में मैंने रविवार सुबह करीब 9 बजे यह जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, स्वप्न के आधार नारद कुंड में जलकुंभी के बीच हुकम कूद पड़े और जलकुंंभी के बीच फंसी मूर्ति को ग्रामीणों के सहयोग से निकाल लिया। मूर्ति निकलते ही लोग नारद जी की जयकार करने लगे। थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने मूर्ति मिलने की जानकारी से इनकार किया है। ग्राम प्रधान चोखेलाल ने बताया कि कुंड से मिली मूर्ति पत्थर की है और वजन 25-30 किलोग्राम के बीच है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें