फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईदगाह पक्ष पर साक्ष्यों को नष्ट करने का आरोप, कृष्ण कूप की मुंडेर तोड़ने की शिकायत

Tue, 11 Apr 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने ईदगाह की सीढि़यों पर स्थित प्राचीन कृष्ण कूप की मुंडेर तोड़ने की शिकायत अदालत से की। इसके साथ ही ईदगाह पक्ष पर साक्ष्यों को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए अमीन निरीक्षण कराए जाने की मांग की है। अदालत इस मामले में 14 अप्रैल को सुनवाई करेगी। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि ईदगाह पक्ष अमीन निरीक्षण में साक्ष्य बनने वाली हर वस्तु को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कृष्ण कूप की मुडेर को तोड़ दिया है, जिस पर शुभ स्वास्तिक के चिह्न बने थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईदगाह में जनरेटर का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मंदिर की दीवारों में दरारें आ गई हैं। इस प्रार्थना पत्र पर सिविल जज सीनियर डिवीजन-2 की अदालत में सुनवाई की गई।
विज्ञापन

कृष्ण कूप मंदिर का ही हिस्सा है
श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि कृष्ण कूप औरंगजेब द्वारा तोड़े गए मंदिर का ही हिस्सा है। यह प्राचीन मंदिर के ईशान कोण में बना हुआ था, जो कि बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस कूप का स्रोत चार समुद्रों से मिला है, जिसके चलते इसे चतुष्क सामुद्रिक कूप कहा जाता है।
स्थानातंरण प्रार्थना पत्र में आज रखेंगे पक्ष

श्री कृष्ण जन्म स्थान ईदगाह प्रकरण में अमीन रिपोर्ट का आदेश करने वाली सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट से केस को स्थानातंरण करने संबंधी प्रार्थना पत्र पर पक्षकार अधिवक्ता शैलेष दुबे मंगलवार को अपना पक्ष रखेंगे। प्रतिवादीगण ईदगाह पक्ष ने केस को सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट से सिविल जज सीनियर डिवीजन में स्थानातंरण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें