फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मैंने ही मारीं तीन गोलियां... हत्या के आरोपी ने जारी किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। मुड़लिया गांव के पास युवक अवनीश उर्फ रवनी को गोली मारने के मुख्य आरोपी सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वारदात की जिम्मेदारी ली है। वीडियो में आरोपी ने दावा किया है कि उसने ही अवनीश को तीन गोलियां मारी थीं। वीडियो में उसने घटना के दौरान अकेले होने की बात कही है और गिरफ्तारी देने के लिए तैयार होने की बात भी कही है।
विज्ञापन

सतेंद्र ने वायरल वीडियो में बताया कि करीब दो वर्ष पहले अवनीश उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसके बाद भी अवनीश अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन करता था। वीडियो में आरोपी ने कहा कि घटना वाले दिन भी अवनीश का फोन आया था। अवनीश ने उसे अपने ठिकाने के बारे में बताते हुए कथित तौर पर चुनौती दी थी। इसके बाद ही गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा। वहां उसने अवनीश को गोली मार दी। वीडियो में कहा कि उसने अकेले ही तीन गोलियां मारीं। वारदात के बाद वह अपने घर से निकल गया था।
आरोपी वीडियो में साफ तौर पर कहा कि वारदात के वक्त उसके साथ कोई नहीं था। उसने दोहराया कि न तो उसका कोई भाई, न कोई परिजन और न ही कोई अन्य व्यक्ति घटना के समय मौजूद था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने कहा कि वह गिरफ्तारी देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तलाश में जुटी
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में तेज कर दी है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस वायरल वीडियो की भी गहन जांच कर रही है। आरोपी के वीडियो वायरल होने के बाद उसके जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें