फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांट विधानसभा के मतदाताओं का कर्ज चुकाने आया हूं: नितिन

विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर बुलडोजरों पर चढ़कर पुष्प वर्षा करते कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
नौहझील। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार को नौहझील क्षेत्र के बाजना कट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला कार्यक्रम उस मांट विधानसभा में हो रहा है, जिसका उन पर कर्ज है। उन्होंने 2022 के चुनाव को याद करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें जो वोट रूपी आशीर्वाद देकर उनके मित्र राजेश चौधरी को विधायक बनाया, वह उसी स्नेह का अभिनंदन करने आए हैं।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विदेशों से भी बेहतर सड़कें और विकास के नए आयाम दिख रहे हैं, जो अंत्योदय के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर का जिक्र कर जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब राजेश चौधरी जैसे भाई कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने जाते थे तो लाठियां खानी पड़ती थीं, लेकिन आज मोदी सरकार की ताकत है कि वहां तिरंगा शान से लहराता है और किसी की पत्थर मारने की हिम्मत नहीं होती। उन्होंने युवाओं से विजन 2047 को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्रज की अलौकिक नगरी से उनके कार्यक्रमों की शुरुआत होना इस बात का संकेत है कि भाजपा पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा।
इससे पूर्व, बाजना कट पर विधायक राजेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और बंब की थाप से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, वहीं आधा दर्जन बुलडोजरों पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्प वर्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद पंकज नौहवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मंच पर विधायक राजेश चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को साफा बांधकर, पटुका पहनाकर और शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा व त्रिशूल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, चेयरमैन सुभाष चौधरी और अन्य नेताओं ने उन्हें भगवान बांके बिहारी का चित्रपट भेंट कर गदा व त्रिशूल भेंट किए। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसकी कमान एएसपी अनुज चौधरी ने संभाली। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद सतीश गौतम, अनूप वाल्मीकि, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य, करतार चौधरी, उमाकांत शर्मा, श्याम बिहारी कटारा, दिलावर चौधरी, मुकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें