फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा की बिक्री पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अब तक कोरोना वायरस से निपटने में उपयोगी मानी जा रही हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा की बिक्री पर जनपद में रोक लगा दी है। अब यह दवा किसी भी मेडिकल स्टोर पर नहीं बेची जाएगी। जनपद में दवा के मौजूदा स्टॉक की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना वायरस तबाही मचाए है। 80 हजार से अधिक लोग इस बीमारी से मौत का शिकार हो चुके हैं। भारत में मरने वालों की संख्या 180 से ऊपर पहुंच गई है। अब तक इस बीमारी को रोकने के लिए कोई कारगर दवा तैयार नहीं हो सकी है। इस स्थिति में अब तक की मेडिकल रिसर्च के मुताबिक हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा इस महामारी से लड़ने में उपयोगी साबित बताई जा रही है। इससे यकायक इस दवा की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में इसकी कालाबाजारी शुरू न हो जाए, इसे ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार ने जनपद स्तर पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा के स्टॉक की जानकारी मांग ली है। साथ ही जनपद स्तर पर मेडिकल स्टोर द्वारा होने वाली इसकी बिक्री को भी रोक दिया गया है।
जनपद में इस दवा के पांच अधिकृत डीलर हैं, जो जिले भर में करीब ढाई सौ से अधिक मेडिकल स्टोर को इस दवा की आपूर्ति करते हैं। औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि मेडिकल स्टोर से उक्त दवा की बिक्री रोक दी गई है। अब सिर्फ मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल की डिमांड पर ही यह दवा उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की करीब दो हजार गोलियां मौजूद हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें