फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की टक्कर से कार सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
फोटो थाने पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
चौमुहां। हाईवे पर रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे एक हादसे में कार सवार दंपति गंभीर घायल हो गए, इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। सूचना पर जैंत थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

औरेया जिले के सिरवाया बेला निवासी चंद्रकुमार अपनी पत्नी मीना देवी के साथ अपनी कार से औरेया से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। जैंत थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर सामने से अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना चौधरी ढाबा संचालक जस्सी ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जैत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस टीम ने घायल दंपती को वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चंद्रकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, जो अस्पताल पहुंच गए। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें