फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पत्नी की आखिरी इच्छा थी', स्वर्गवासी पत्नी की तस्वीर संग परिक्रमा लगा रहा पति; ये तस्वीर कर देगी भावुक

Thu, 04 Jun 2026 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति अपनी दिवंगत पत्नी की तस्वीर लेकर श्रद्धा के साथ परिक्रमा कर रहा है। पत्नी की अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए पति ने यह आध्यात्मिक यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
पत्नी की तस्वीर संग परिक्रमा लगा रहा पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा में अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। लोग मन में अलग-अलग श्रद्धा भाव लेकर परिक्रमा लगा रहे हैं। बुधवार को भी एक ऐसा ही प्रेम का भाव देखने को मिला। एक व्यक्ति अपनी स्वर्गवासी पत्नी का फोटो लेकर चौरासी कोस की परिक्रमा लगाते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि पत्नी ने पूर्व में 8 बार ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई थी। छह माह पूर्व पत्नी ने जोड़े से परिक्रमा देने की बात कही थी, लेकिन नवंबर में महिला की हार्टअटैक के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

छटीकरा के गांव कोटा निवासी मोहनश्याम अपनी स्वर्गवासी पत्नी हरदेवी का फोटो लेकर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाते हुए कस्बे में पहुंचे। यहां सेवाकार्य में लगे भक्तों ने मोहनश्याम को पत्नी की फोटो के साथ परिक्रमा लगाते हुए देखा तो चर्चा की। इस पर उन्होंने बताया कि =पत्नी मेरे साथ ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा देने की बात कह रही थीं, लेकिन 16 नवंबर 2025 को पत्नी हरदेवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका परिक्रमा देने का सपना अधूरा रह गया। अब वे स्वर्गवासी पत्नी हरदेवी का फोटो लेकर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार परिक्रमार्थी मोहनश्याम ने अपने गांव कोटा से रविवार सुबह करीब 3 बजे से पत्नी का फोटो लेकर परिक्रमा शुरू की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें