फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी के साथ करवाचाैथ मना रही थी चार बच्चों की मां, तभी सामने आ गया पति; जेठानी ने सिखा दिया सबक

Fri, 30 Oct 2026 01:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में एक चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां रात के अंधेरे में करवचाैथ मनाने प्रेमी के पास पहुंच गई। महिला अपने प्रेमी के साथ इश्क लड़ा रही थी, तभी सामने पति आ गया। फिर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
देवरानी और जेठानी में हुई मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार रात करीब सात बजे उस समय हंगामा मच गया, जब करवाचौथ के दिन कथित प्रेमी से मिलने पहुंची एक विवाहिता को उसके पति ने पकड़ लिया। घटना के बाद परिवार की महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ। प्रेमी से मिलने पहुंची देवरानी से जेठानी भिड़ गई। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बांकेबिहारी की अनूठी भक्त: ठाकुरजी को माना पति, करवाचाैथ का रखा व्रत; नंदगांव में लिया सास-ससुर का आशीर्वाद

जानकारी के अनुसार छटीकरा निवासी युवक की शादी करीब 15 वर्ष पहले धौलपुर निवासी महिला से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही युवक से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को पति को पत्नी के वसंत विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। इसी दौरान परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। हंगामे के बीच कथित प्रेमी के मौके से भाग गया। बताया गया कि कथित प्रेमी मथुरा की एक कंपनी में काम करता है। कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-मथुरा में हत्या: शराब के नशे में भूल गया दोस्ती, इसलिए दोस्त को मार दी गोली; आरोपी हुआ फरार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें