फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई कार, दंपति की मौत

Mon, 08 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के निकट हाईवे पर खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। इससे कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। कार सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिला अंबेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज के गांव ऊमरी भवानीपुर निवासी मदनलाल पुत्र बालेश्वर दिल्ली में सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। वर्तमान में उनका दिल्ली के संगम विहार में निवास है। साथ में उनके ताऊ के बेटे बद्री प्रसाद (55) और उनकी पत्नी इंद्रादेवी (50) रहती थी।

तीनों कार से चार दिन पहले गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार रात को वे कार से दिल्ली को चले। रविवार को तड़के 4:30 बजे जब कार हाईवे पर बाबा जयगुरुदेव आश्रम के निकट रही थी तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार को बद्री प्रसाद चला रहे थे। उनकी पत्नी इंद्रावती बगल की सीट पर बैठी थीं। घटना में तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने हाईवे पुलिस को सूचना दी और तीनों को घायल अवस्था में कार से निकाला। बद्री प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी इंद्रावती की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। मदनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें