फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नववर्ष पर बलदेव बरसाना और गोवर्धन के मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। नववर्ष पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर प्रांगण दाऊजी महाराज व रेवती मैया की जय जयकार से गूंजता रहा। मुख्य बाजारों में भीड़ दिखाई दी। इससे बार-बार जाम लगा, जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

श्रीदाऊजी महाराज का विशेष शृंगार किया गया। दाऊजी महाराज की छवि बड़ी मनोहरी लग रही थी। श्रद्धालुओं ने माखन मिश्री का भोग लगाकर मनौती मांगी। क्षीरसागर में स्नान-आचमन कर पुण्य कमाया। कैलाश रोड़, मेला फील्ड रोड़, रीढ़ा तिराहा, मंदिर जाने वाले मुख्य मार्गों पर बार-बार जाम लग गया। वहीं अगहन पूर्णिमा मेले में भीड़ नजर आयीं। श्रद्धालुओं ने मनोरंजन के साधनों व विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। खाने के सामान की दुकान व चाट पकौड़ी का स्वाद लिया। जलेबियों की दुकानों पर भीड़ रही। भीड़ के चलते मुख्य मार्गों पर बार-बार जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस जूझती नजर आयी।



बरसाना। नव वर्ष पर भक्तों ने लाड़लीजी महल को सतरंगी गुब्बारों से सजा कर श्रीजी को छप्पन भोग लगाए। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात 12 बजे आतिशबाजी की गई। बुधवार सुबह से श्रीजी के धाम में देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने श्रीजी के दर्शन कर गहवर वन की परिक्रमा लगाई। नव वर्ष पर बधाई का सिलसिला दिनभर चलता रहा। पुलिस ने मंदिर जाने वाले मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिर का रास्ता पूर्व से ही वनवे कर दिया था। हालांकि मंदिर परिसर में भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन






गिरिराजजी का शृंगार कर दिखाया दर्पण तो मुस्कुरा उठे गिरिराज प्रभु
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में नववर्ष पर गिरिराज प्रभु के दर्शन और परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दानघाटी मंदिर के साथ मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर, जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर दर्शनार्थियों से भरे नजर आए। भीषण सर्दी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। भक्तों के जयकारों ने गिरिराज तलहटी को भक्ति के सागर में डुबो दिया। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग जयकारों से गूंज उठा। पैदल परिक्रमा के साथ लोगों ने दंडवती परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला दिखाई दी।


दानघाटी मंदिर में सुबह प्रभु का दुग्धाभिषेक किया गया। शाम को शृंगार धारण कराकर उनको दर्पण दिखाया गया। सुबह सेवायत मथुरादास कौशिक उर्फ लाला पंडित ने प्रभु का पंचामृत से अभिषेक कर आरती उतारी। दोपहर में पवन कौशिक द्वारा नवीन वस्त्र पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से शृंगार किया। गुलाब, जूही, बेला, मोगरा व रजनीगंधा के सुगंधित फूल मन मोह रहे थे। पवन कौशिक द्वारा दिखाए दर्पण में अपना शृंगार देख प्रभु मुस्कुराते नजर आए। सेवायत हरिशंकर कौशिक, राजकुमार कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद







चतुर्भुज मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
मथुरा। छाता में नव वर्ष पर प्राचीन श्री चतुर्भुज मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गौरव अविरल शास्त्री ने बताया साल की शुरुआत पर मंदिर में भक्तगण अपने आराध्य से मिलने आते हैं। इससे उन्हें साल भर भगवान की कृपा प्राप्त होती रहे। रत्नेश्वर महादेव, हनुमान मंदिर व राधारानी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें