फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जब डाॅक्टर ही नहीं तो मरीजों को कैसे मिले उपचार

Tue, 19 Sep 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जिला संयुक्त चिकित्सालय (सौ शैय्या) पिछले एक दशक से ज्यादा समय से डॉक्टर और स्टाफ नर्स की कमी से जूझ रहा है। कई रोग विशेषज्ञ व रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीज बिना उपचार कराए ही लौट रहे हैं। निजी अस्पतालों में उपचार व जांच कराने की एवज में उन्हें जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

तत्कालीन मायावती सरकार ने वृंदावन और आसपास के करीब 60 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से सौ शैय्या अस्पताल का निर्माण वर्ष 2010 में कराया था। शुरूआत से ही डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा यह अस्पताल सिर्फ ओपीडी में कुछ ही मर्ज के रोगियों का उपचार करने तक सिमट कर रह गया है। जबकि इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं।
अस्पताल में डॉक्टरों के न होने से मरीजों को उपचार के लिए 15 किलोमीटर दूर मथुरा के जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां रोगियों को समय की बर्बादी के साथ-साथ अधिक जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में 12 डॉक्टरों की कमी
अस्पताल में 12 डॉक्टरों की कमी चल रही है, इतना ही नर्सिंग स्टाफ कम है, जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, 2 रेडियोलॉजिस्ट, जनरल सर्जन, 2 नेत्र सर्जन, डीजीएमओ, एनस्थिशियन, सांस रोग विशेषज्ञ लंबे समय से नहीं हैं। इसके अलावा अस्पताल में 11 स्टाफ नर्स एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से भी 2 नर्सों के पद खाली चल रहे हैं। जबकि अस्पताल में प्रतिदिन 700 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं।

अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी लंबे समय से चली आ रही है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

-देवेंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें