फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नए साल के स्वागत को तैयार होटल और रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नए साल की शुरुआत को कुछ खास बनाने के लिए लोग अब धर्म नगरियों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में मथुरा और वृंदावन के प्रति लोगों का विशेष लगाव बढ़ता जा रहा है। चूंकि साल 2025 को खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, ऐसे में पूरा ब्रज मंडल आने वाले लोगों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ होटलों और रेस्टोरेंटों में भी खास इंतजाम किया गया है। हालांकि हजारों की संख्या में लोगों ने मथुरा के होटलों में पहले से बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन

दरअसल, नए साल के पहले दिन लाखों की संख्या में लोग अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए आते हैं। यहां आने पर वे ब्रज के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन और पूजन के लिए जाते हैं। होटल कारोबार से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी पर्यटकों के काफी संख्या में आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए प्रबंधन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। हालांकि युवाओं के लिए भी होटलों के रूफटॉफ भी तैयार किए हैं।


नए साल पर लोग जश्न मनाने का इंतजार करते हैं। 31 दिसंबर की रात और नए साल के आगाज में दोस्तों व परिजनों के साथ जश्न मनाने को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। हमें होटल में उन्हीं के हिसाब से खाना, डीजे और सजावट करानी होती है। होटल प्रबंधन भी बुकिंग को लेकर अच्छे पैकेज तैयार किए हैं।
विज्ञापन


राहुल अग्रवाल, होटल कारोबारी




लोग किसी भी खास पल को यूं ही नहीं जाने देना चाहते। खासकर नए साल को लेकर युवा वर्ग बेहद उत्साहित रहता है। करीब एक सप्ताह पहले से बुकिंग शुरू हो गई थीं। उसे के हिसाब से मैन्यू भी तैयार किए गए हैं। अधिकांश बुकिंग पहले ही कर ली गई थीं।
विज्ञापन

सोनल अग्रवाल, होटल कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें