गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए
- फोटो : अमर उजाला
सूरज की तपिश रविवार को एक डिग्री और बढ़ गई। गरमी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। छुट्टी के दिन लोगों ने घर के भीतर ही रहकर ही अपना वक्त गुजारा।
सूरज की किरणें अब शरीर को झुलसा रही हैं। धूप के साथ गरम हवाओं ने गरमी और मारक बना दिया है। रविवार को गरमी के चलते सड़कों पर भी वाहन कम नजर आए। लोग बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर से निकले। रविवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
ये जरूर करें
-गरमी में शरीर को पूरा ढंककर घर से बाहर निकलें
-घर से निकलते समय अधिक से अधिक पानी पीकर जाएं
-बाजार में खुले रखे खाद्य पदार्थ, मिठाइयों का सेवन न करें
-रखा हुआ खाना, जंक फूड खाने से बचें
-कूलर का पानी प्रतिदिन साफ करें, मच्छर न पनपने दें।