सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। इधर सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल और उसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि मंगलवार की सुबह भरतपुर के रहने वाले चार छात्र एक बाइक पर कॉलेज के लिए जा रहे थे। जाजमपट्टी के समीप उन्हें प्राइवेट बस चालक ने टक्कर मार दी। इसमें भरतपुर के बयाना स्थित मनपुरिया निवासी 20 वर्षीय रितेश, चेतन, मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने स्थिति देखते उसे आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद बस का चालक भागने में सफल रहा। मृतकों के शवों पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।