फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होलीः द्वारिकाधीश मंदिर में सोने-चांदी की पिचकारी से छूटेगी रंगों की फुहार

विज्ञापन
मथुरा । द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल उड़ाता पुजारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश के आंगन में हो रही होली के रसियाओं की धुन पर श्रद्धालुजन भक्ति में सराबोर होकर नृत्य कर रहे हैं। द्वारकेश रसिया मंडल के चुन्नीलाल, छोटू पंडा ने साज और ढप की धुन पर ‘आज होरी खेलन चलौ बरसाने को, आज होरी खेलन महाराज...’ के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। होली के रसिया गायन का यह क्रम जब तक चला, भक्त श्रद्धालु नृत्य करते दिखे। भक्त भी ठाकुरश्री द्वारिकाधीश की नयनाभिराम झांकी को अपलक निहारते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान ठाकुरजी के प्रसाद के रूप में गुलाल को शरीर पर डलवाकर भक्त श्रद्धालु भी धन्य हुए। गुलाल की होली में सराबोर भक्त श्रद्धालु नाचने लगे। मंदिर द्वारिकाधीश के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में होरी के रसिया गायन का कार्यक्रम फाल्गुन मास के प्रथम दिन से प्रारंभ हुआ है और यह निरंतर होली तक जारी रहेगा। होलिकाष्टक प्रारंभ होने से ही मंदिर में सोने-चांदी और पीतल की पिचकारियों का भी प्रयोग प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें