फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गीत सुनाकर ठाकुरजी को रिझा रहे गायक

विज्ञापन
मथुरा। मंदिर द्वारकाधीश में ठाकुर जी के लिए रंग से पिचकारी भरते हुए मुखिया जी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश के आंगन में होली के रसिया की तान छिड़ी हुई है। सुबह परंपरागत होली के रसिया का गायन हो रहा है। मंदिर में भक्त भी होली के रसिया और गीतों की धुन पर ठाकुरजी की भक्ति से सराबोर होकर नृत्य करते देखे जा सकते हैं। द्वारिकाधीश मंदिर में माघ पूर्णिमा के बाद से ही रसिया गायन शुरू हो गया।
विज्ञापन

द्वारकेश मंडल के पदाधिकारी होली के गीत और रसिया गायन कर ठाकुरजी को रिझा रहे हैं। साजे-बाजे के साथ ढप बज रहा है। झांझ और मजीरा की धुन कर्ण प्रिय लग रही है। राजाधिराज द्वारिकाधीश महाराज के विग्रह के दर्शन कर श्रद्धालु होली के रसिया की मस्ती में आनंद ले रहे हैं।
भक्त श्रद्धालु ठाकुरजी के आंगन में नृत्य कर अपने आराध्य को रिझा रहे हैं। बुधवार को ठाकुरजी के समक्ष पिचकारी रखी गई। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि रसिया गायन रंगभरनी एकादशी तक नित्य प्रतिदिन चलता रहेगा। भक्तों ने रसियाओं का गायन हुआ। लोगों ने इसका खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

गताश्रम टीला में मनाया होली महोत्सव
श्री ब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ के तत्वावधान में श्रीजी मंदिर श्रीविद्या पीठ गताश्रम टीला में होली महोत्सव मनाया गया। यंत्रराज महाराज को रंग लगाए। इसके बाद समाज गायन, वादन, नृत्य हुआ। भोला बाबा महाराज के सानिध्य में रामभान चतुर्वेदी, पं. दीपू बाबा ने मंगलाचरण किया। सभी ने होली का आनंद लिया। बनवारीबाबा महाराज, कृष्णकांत, महेशा, विनय, द्वारिकानाथ शर्मा, कपिल, सुरेशचंद्र, अतुल, प्रीति, देवेंद्र, रवि पाठक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें