फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होरी में मेरे लग जाएगी, मति मारे दृगन की चोट

Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
विज्ञापन
ब्रज के प्रमुख मंदिर द्वारिकाधीश में होली महोत्सव के तीसरे दिन भक्तों ने ठाकुर जी संग होली खेली। होली महोत्सव में होली के रसिया प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं पर गुलाल उड़ाया गया। वसंत पंचमी से शुरू हुए होली आयोजनों की शृंखला में पूर्णिमा से द्वारिकाधीश मंदिर में होली गायन और 31 दिवसीय होली महोत्सव शुरू हो गया है।
विज्ञापन


होरी के हुरियारे, फाग गायक चुन्नीलाल चतुर्वेदी और छोटे लाल ने सोमवार को मंदिर में ‘होरी में मेरे लग जाएगी, मति मारे दृगन की चोट...’ रसिया प्रस्तुत किया। मेरी चूनर में लग गयौ दाग री, ऐसौ चटक रंग डारयौ..., रंग में बोर दई जा कारी कामर बारे ने..., आदि रसिया, छंद प्रस्तुत किए। महोत्सव में रोजाना प्राचीन वाद्य यंत्र बंब वादन, बेला, ढ़ोलक, मजीरा, खरताल और अन्य से मधुर ध्वनि प्रस्फुटित की जा रही है। ठाकुर जी से गुलाल संग होली खेलने को होड़ रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें