राधाकुंड। होली को लेकर कस्बे का बाजार तैयार हो चुका है। इस बार बच्चों की पसंद की कई पिचकारियां बाजार में बिक रहीं हैं। जहां युवाओं को लाइटों वालीं पिचकारियां लुभा रही हैं, वहीं बच्चों को भूतों के मुखौटे, आर्मी टैंक, फील्ड गन की पिचकारियां खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
वे उन्हें ही खरीद रहे हैं। इस बार चीन में बनीं पिचकारियां कम दिखाई दे रही हैं। हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि होली के बाजार में तेजी आ गई है। जवाहर चौक, जोशी मोहल्ला बाजार, राधा रानी कुंड परिक्रमा मार्ग सहित राधाकुंड के प्रमुख बाजारों में गुलाल, रंग, पिचकारी की दुकानें लग चुकी हैं।
दिल्ली, मुंबई, इंदौर में बनी मिकी माउस, डोरीमोन, बाल गणेश, छोटा भीम, मोटू-पतलू डिजाइन की पिचकारियां बिक रहीं हैं। बाजार में 10 से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां मौजूद हैं।