फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखौटे, आर्मी टैंक, फील्ड गन पिचकारियां लुभा रही हैं बच्चों को

विज्ञापन
राधाकुंड में मुखौटे की पिचकारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड। होली को लेकर कस्बे का बाजार तैयार हो चुका है। इस बार बच्चों की पसंद की कई पिचकारियां बाजार में बिक रहीं हैं। जहां युवाओं को लाइटों वालीं पिचकारियां लुभा रही हैं, वहीं बच्चों को भूतों के मुखौटे, आर्मी टैंक, फील्ड गन की पिचकारियां खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

वे उन्हें ही खरीद रहे हैं। इस बार चीन में बनीं पिचकारियां कम दिखाई दे रही हैं। हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि होली के बाजार में तेजी आ गई है। जवाहर चौक, जोशी मोहल्ला बाजार, राधा रानी कुंड परिक्रमा मार्ग सहित राधाकुंड के प्रमुख बाजारों में गुलाल, रंग, पिचकारी की दुकानें लग चुकी हैं।
दिल्ली, मुंबई, इंदौर में बनी मिकी माउस, डोरीमोन, बाल गणेश, छोटा भीम, मोटू-पतलू डिजाइन की पिचकारियां बिक रहीं हैं। बाजार में 10 से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मार्च को 10:30 बजे रात में होलिका दहन होगा
आचार्य बृजकिशोर गोस्वामी ने बताया कि 9 मार्च को रात 10:30 बजे से होली दहन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें