श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में गुरुवार को एकादशी के दिन दर्शन के लिए भक्तों का रैला उमड़ा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में होली महोत्सव की तैयारियां भी नजर अाईं।
गुरुवार को मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में आम तौर से अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। एकादशी के अवसर पर भक्तों की भीड़ दर्शन को नजर आई। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने भक्तों पर गुलाल डाला। इससे भक्त आनंदित होकर ठाकुरजी की जयजयकार करते रहे।
मंदिर के बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल अब होली की तैयारियों में जुट गया है। मंडल के मीडिया प्रभारी संजीव पुनैठा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार मंदिर द्वारिकाधीश में सुबह 10 बजे राजभोग के दर्शन दौरान 11 बजे तक ठाकुरजी के सामने रसिया मंडल ने 31 दिवसीय होलिका महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
23 फरवरी से प्रतिदिन भगवान होली के दर्शन देंगे। मंडल के संरक्षक चुन्नी लाल चौबे, अध्यक्ष माखन गुरु, मंत्री छोटे लाल पाठक, मेला संयोजक प्रमोद चतुर्वेदी इन तैयारियों में जुटे हुए हैं।