फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावत चलीं वसंत बधावन नंदराय दरबार...

Fri, 12 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की बाल क्रीड़ास्थली नंदगांव में वसंत पंचमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में ‘विहरति हरिरिह सरस वसंते पद...’ पद गाकर फाग महोत्सव की शुरुआत की गई। ‘गावत चलीं वसंत बधावन नंदराय दरबार...’ आदि पद भी गाए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को वासंती वस्त्रों से सजे गोस्वामीजन मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। पवित्र समाज गायन की पोथी को गोस्वामीजनों के मध्य विराजमान किया गया। कन्हैया के चरणों की प्रसादी माला, चंदन और गुलाल लगाकर पोथी का स्वागत किया गया। सेवायत ने समाजियों को प्रसादी माला और पटुका भेंट किया।

जयदेव रचित ‘ललित लवंग लता परिशीलन कोमल मलय समीरे..., हरि जीवन रचित पंचमी परम मंगल दिन मदन महोत्सव आज... आदि पद गाए गए। नंदीश्वर महादेव और गोस्वामिओं के पूर्वज आनंदघन बाबा के समीप होली के पद गाए गए। नंदभवन में ठाकुरजी को वसंती पोशाक धारण कराई गई।
विज्ञापन


समाजियों को केसर हल्दी मिश्रित पीला प्रसाद बांटा। नंदभवन में विराजमान ठाकुरजी को सेेवायत ने गुलाल लगाकर फाग महोत्सव के शुभारंभ की परंपरा पूरी की। इसके बाद समाजियों ने आपस में गुलाल लगाया।

नंद बैठक में यज्ञोपवीत संस्कार
कस्बे के पौराणिक स्थल नंद बैठक पर यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में सेठ लक्ष्मीनारायण संस्कृत महाविद्यालय ने कार्यक्रम संपन्न कराया। लगभग 50 बालक और युवाओं को यज्ञोपवीत धारण कराए गए।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उप्र आदि प्रांतों के आए आठ से 40 वर्ष तक के ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य वर्ण के लोगों ने यज्ञोपवीत धारण किए। आचार्य हरीमोहन शास्त्री ने दीक्षा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक हरीशरण विछोरिया, रघुनाथ गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, भुवनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।


श्रद्धालुओं पर बरसाया गुलाल
वसंत पंचमी पर ब्रजराज दाऊजी महाराज मंदिर में डाढ़ा गढ़ते ही 45 दिवसीय होली महोत्सव शुरू हो गया। यहां सुबह समाज गायन किया गया और दाऊजी महाराज को गुलाल लगाया। प्रसाद स्वरूप गुलाल समाज गायकों और श्रद्धालुओं पर भी उड़ाया गया।

समाज गायन में विशेष प्रकार से होली के रचित पदों का गायन वाद्य यंत्रों के साथ किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सेवायतों ने भाग लिया। नगर के अन्य मंदिरों राधाकृष्ण मंदिर, कृष्ण बलराम मंदिर, श्रीनाथजी मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर में भी वसंत पंचमी मनाई गई।  

आज निकलेगा बेरू बाबा का डोला
प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मांट स्थित बेरू बाबा मंदिर पर वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महंत रामशरण दास ने बताया की 13 फरवरी को बेरू बाबा का डोला निकाला जाएगा। शाम को मंदिर प्रांगण में कुश्ती दंगल होगा। रविवार रात को रसिया दंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें