फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मास में फाल्गुन सा नजारा

Sat, 11 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदभवन में शनिवार को पुरुषोत्तम मास की दसवीं तिथि को फाल्गुन की दसवीं सा नजारा दिखा। बरसाने से राधाजी की सहचरी होली का फगुवा मांगने नंदभवन आईं। चारों ओर रंग-गुलाल और अबीर के बादल उमड़ रहे थे। बच्चों से लेकर बूढ़ों और महिलाओं में फाग की मस्ती झलक रही थी।
विज्ञापन


एक ओर जहां गोस्वामी रंग, गुलाल उड़ा रहे थे वहीं दूसरी ओर देवराज इंद्र भी हल्की फुहारों से कान्हा के भक्तों को रिझा रहे थे। विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में पुरुषोत्तम संध्या को रंगीली होली का आयोजन किया गया। नंदगांव बरसाना के गोस्वामी समाज के लोगों ने संयुक्त समाज गायन का आयोजन किया।

इस दौरान बरसाने की गोरी फगुवा मांगन आइ, फगुवा मिस ब्रज सुंदरी जसुमति.. आदि पदों का गायन किया गया। इस दौरान बरसाना के लोगों ने कन्हैया को अनुराग युक्त गालियां भी सुनाईं। सेवायत ने नंदबाबा मंदिर के समस्त विग्रहों को गुलाल लगाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक आचार्य हरीमोहन गोस्वामी ने समस्त समाजियों का पटुका, माला, रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर रमेश गोस्वामी, विजन गोस्वामी, छैलबिहारी गोस्वामी, मदनलाल, गुड्डी गोस्वामी, रामेशरण, हुकम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें