मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के कार्यालय पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि होली डोला 13 मार्च को विश्राम घाट से निकाला जाएगा।
परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने मेला के लिए संजय चतुर्वेदी एल्पाइन, कमल चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, अमित पाठक, अनिल चतुर्वेदी पमपम आदि अन्य लोगों को नामित किया है। होली डोला को विश्राम घाट से होली गेट तक ले जाने के लिए सोमनाथ चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष संतोष पाठक, आशीष चतुर्वेदी, सोनू पंडित सहित अन्य को नामित है।
होली गेट से भरतपुर गेट तक जाने के लिए शिवकुमार चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी आदि को जिम्मेदारी सौंपी है। भरतपुर गेट से चौक बाजार तक के लिए प्रवीण चतुर्वेदी, मनोज पाठक आदि को नामित किया है। मुख्य अतिथि श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक रहेंगे। संवाद