फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में होली का आनंद

Thu, 03 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अरे होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया, आज बिरज में होरी रे रसिया..., होरी खेलन आयौ श्याम आज जाय रंग में बोरो री, हाय-हाय खाय पड़ै पैरन में, तब जाय छोड़ो री...। होली के गीत और आस्था का आनंद। द्वारिकाधीश में श्रद्धालु भावविभोर हो जाते हैं।
विज्ञापन


सुबह दस बजे राजभोग झांकी में ये आनंद बरसता है। अनुभूति के लिए लालायित श्रद्धालु बेसब्र हो उठते हैं। झांकी के द्वार खुलते ही ब्रजफाग द्वारकेश रसिया मंडल के सदस्य ढप की थाप पर होली के गीतों का सस्वर गान करते है। मंदिर के मुखिया ठाकुर जी को अर्पित गुलाल उड़ाते हैं।

रमणरेती में 12 मार्च को होगी होली
कार्ष्णि गुरु शरणानंद के रमणरेती स्थित आश्रम का 85 वां वार्षिकोत्सव आगमारी 9-12 मार्च तक मनाया जाएगा। प्रचार प्रभारी मुरली मनोहर कूड़ा ने बताया कि इस उत्सव के क्रम में 10-11 मार्च को तड़के पांच बजे से बाबा रामदेव योग कराएंगे।
विज्ञापन


10 मार्च को रात आठ बजे से 10 बजे तक विनोद अग्रवाल की भजन संध्या का आयोजन होगा। 12 मार्च को पद्मश्री रासाचार्य रामस्वरूप शर्मा के निर्देशन में होली उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


होली उत्सव में भागवत वक्ता रमेश भाई ओझा, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद, महंत नृत्य गोपाल दास, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें