फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति की शक्ति के समक्ष ठंडी पड़ी लपटें

Fri, 06 Mar 2015 12:25 AM IST
नवीन गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
जटवारी में भक्ति की शक्ति के सामने आग की तपिश भी ठंडी पड़ गई। गुरुवार की रात में सुनील पंडा होली की लपटों से निकले। भक्त प्रह्लाद के जयघोषों से जटवारी गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन



गांव जटवारी में पिछले एक माह से अन्न का परित्याग कर सुनील पंडा भक्त प्रह्लाद की आराधना कर रहे थे। पास में रखे दीपक की लौ के ऊपर बार-बार हाथ कर देखते। गुरुवार की रात में जैसे ही सुनील पंडा को दीपक की लौ ठंडी लगी तो उन्होंने मान लिया कि होलिका से निकलने का समय हो चुका है।


उन्होंने मंदिर के निकट बने कुंड में स्नान किया और 10 मीटर चौड़े अग्नि के घेरे की ओर दौड़े। पलक झपकते ही उसमें से निकल गए। चारों ओर भक्त प्रह्लाद की जय-जयकार होने लगी। ग्रामीणों ने उनको कंधों पर उठा लिया। इसके बाद गांव में रातभर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें