फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी 2026: 'ऋतुराज' के साथ ब्रज में होली का आगाज, बांकेबिहारी मंदिर में 'प्रेमरंग' की वर्षा

Fri, 23 Jan 2026 06:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज में वसंत पंचमी पर 40 दिवसीय फाग महोत्सव (होली) का शुभारंभ आज से हो जाएगा। शुक्रवार की सुबह शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अबीर-गुलाल से होली खेली जाएगी। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में बरसेंगे प्रेमरंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के मंदिरों में शुक्रवार को वसंतोत्सव की धूम मचेगी। इसी के साथ 40 दिवसीय होली का आगाज हो जाएगा। शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य को कपोलों पर गुलचप्पे का शृंगार किया जाएगा। सेवायत गोस्वामी ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल आरती के बाद भक्तों पर बरसाएंगे। इसे लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी पर शुक्रवार को सुबह से ही होली का शुभारंभ हो जाएगा। सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का वसंती पोशाक व अलंकारों से शृंगार किया जाएगा। भगवान के कपोलों (गालों) पर लाल गुलाल व कुमकुम लगाई जाएगी। सरसों के फूलों की गुथी हुई माला (गुंजा) चढाई जाएंगी। केसरिया छेना की खीर, अधौटा दूध, मोहनभोग, बादाम, मूंग दाल और सूजी के हलुआ का भोग लगाया जाएगा। ठाकुरजी के समक्ष गोस्वामी होली के पदों का गायन करेंगे।

 

इसके साथ ही ब्रज में रंगीली होली की शुरुआत हो जाएगी। मंदिर के सेवायत गाेस्वामी पहले ठाकुरजी को चांदी के थालों में सतरंगी गुलाल सेवित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब नो बजे आरती के दौरान ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाएंगे। इसके बाद राजभोग आरती एवं शयन भोग आरती के दौरान प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया जाएगा। यह क्रम लगातार 40 दिनों तक चलेगा।


 

आज खुलेगा शाहजी मंदिर का वसंती कमरा
प्रसिद्ध शाहजी मंदिर का वर्ष में तीन बार खुलने वाला वसंती कमरा शुक्रवार आज वसंत पंचमी पर खोला जाएगा। कमरे में झाड़ फानूस की रंगबिरंगी रोशनी के बीच मंदिर में विराजमान श्रीजी भक्तों को दर्शन देंगी। प्रबंधन द्वारा मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। व्यवस्थापक प्रशांत शाह ने बताया कि बसंती कमरे की सजावट के प्रमुख आकर्षण प्राचीन वसंती कमरा शुक्रवार को खुलने के लिए तैयार है। मंदिर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। वसंत पंचमी पर सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक शाम को पांच बजे से देर शाम तक भक्तों को श्रीजी के दर्शन होंगे। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। ठाकुरजी को वसंती पोशाक धारण कराने के साथ-साथ उनका शृंगार भी वासंतिक होगा। इसके दूसरे दिन 24 जनवरी की शाम पांच बजे से वसंती कमरे में श्रीजी के दर्शन भक्तों को देर शाम तक होंगे। 



 
विज्ञापन

वसंती पोशाक धारण करेंगे ठाकुर राधावल्लभ लाल
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी वसंती पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। शुक्रवार को वह कपड़े की माला को उतारकर फूलों के हार एवं माला धारण करेंगे साथ ही चांदी की अंगीठी की सेवा भी समाप्त हो जाएगी। मंदिर के सेवायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी के हस्त एवं चरण मोजा भी उतर जाएंगे। वह दुशाला एवं टोपा धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। आरती के समय किंचित मात्र प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें