फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: 'राधे-राधे' बोले बिना नहीं रुकेगी बस, रोडवेज की खास तैयारी; होली पर मथुरा आने वाले यात्री ध्यान दें

Tue, 17 Feb 2026 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होली पर यदि मथुरा और वृंदावन आ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। रोडवेज ने इस बार ब्रज आने वाले यात्रियों के लिए खास तैयारी की है। इसके साथ ही कुछ अनोखे प्रयोग भी किए गए हैं। 
विज्ञापन
मथुरा बाईपास से गुजरती रोडवेज बस। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में होने वाले रंगोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी की हैं। निगम ने रंगोत्सव पर 170 बसों को चलाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर इस बसों के परिचालन के लिए स्टाफ की पूर्ति भी की जा रही है। इन बसों के बेड़े में ई-बसों को भी शामिल किया जाएगा। राधे-राधे बोलने के साथ बस चलेगी।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि फरवरी के शुरूआत से ही चालक और परिचालकों को क्षेत्रीय कार्यालय से आई नियमावली के बारे में अवगत करा दिया गया है। बसों के संचालन में समय का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होगा। यहां बसों में यात्रा करने के लिए दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखना होगा। बस स्टाफ को यात्रियों के साथ सहज और मृदु व्यवहार करना होगा।

बस को चलाने और रोकने के लिए सीटी के स्थान पर राधे राधे कहना होगा। बसों को मनचाहे स्थान पर नहीं रोका जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी। सभी आरक्षित सीटों पर आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को ही बैठने दिया जाए। इसके साथ ही कहा है कि यदि किसी भी कर्मचारी के विरूद्ध कोई शिकायत आई तो कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिए गए निर्देश
- राधे राधे बोलने के साथ चलेगी बस
- बीच बीच में नहीं रोकी जाएगी बस
- यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें